देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान,नौजवान, मजदूरों को छलने का किया काम- विधायक प्रभु नारायण यादव

देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान,नौजवान, मजदूरों को छलने का किया काम- विधायक प्रभु नारायण यादव

समाजवादी पार्टी के दस बूथ कमेटी की बैठक में सपा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा- भाजपा सरकार मजदूरों, किसानों, नौजवानों को छलने का काम किया।

बोलते हुए प्रभुनारायण यादव

बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में  कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

 ● समाजवादी पार्टी झूठे वादों के सहारे नहीं लड़ती है चुनाव 

अलीनगर/चन्दौली। प्रभु मेमोरियल इंटर कॉलेज तारापुर के प्रांगण में सोमवार को भी समाजवादी पार्टी के दस बूथ कमेटी की बैठक आहूत की गई। इसके माध्यम से कमेटी के सदस्यों में जोश भरने का काम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने किया।


 वहीं कार्यक्रम में बूथ स्तर पर अधिक से अधिक नाम जुड़वाने का आह्वान किया गया। कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने किसान,नौजवान, मजदूर को छलने का काम किया है।महंगाई,भ्रष्टाचार,लूट, हत्या, बलात्कार जैसी जघन्य अपराध का प्रदेश में बोलबाला है। 


अन्नदाता महंगी खाद बिजली पानी गैस से त्रस्त है। फिर भी भाग्य विधाता हैं। व्यापारीयो का धंधा नोटबंदी,जीएसटी व लॉकडाउन ठप पड़े हैं। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। आम जनता पूरी तरह से सरकार से ऊब चुकी है। 


इसका जवाब जनता 2022 में देने को तैयार है। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही बंद पड़ी सपा सरकार की सभी योजनाओं को तत्काल चालू किया जाएगा।


 इसके साथ ही दस लाख नौजवानों को रोजगार के साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। समाजवादी पार्टी झूठे वादे के सहारे चुनाव नहीं लड़ती है। 


इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख बृज मोहन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चाखन यादव,जिला महासचिव अनिल चौहान,ब्लॉक के अध्यक्ष धनंजय यादव,रामनिवास मिश्रा,रामाश्रय पाल, समीम अंसारी, मुख्तार अंसारी,मनोज चौहान,प्रधान सिंटू गोंड, उमाशंकर ड्राइवर,पंचम यादव,किशोर यादव, राजकुमार पप्पू,प्रधान बाबूराम चौहान, कमलेश प्रधान,राजेश चौहान,टप्पू गोंड सहित तमाम लोग मौजूद रहे।