केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सरकार कृषकों की आय बढ़ाने के लिए तत्पर है।
![]() |
कृषक गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फोटो-pnp |
● कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खाद्य एवं पोषण विषयक कृषक गोष्ठी के आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 70 कृषकों ने भाग लिया।
● प्रभारी वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान आर के जलज ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि किचेन वाटिका अपने घर के आस-पास जरूर लगाएं।
● डॉ रतन कुमार उद्यान वैज्ञानिक ने उपस्थित कृषकों को विस्तारपूर्वक मशरूम उत्पादन तकनीक के बारे में बताया।
रोहतास/ बिक्रमगंज । कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास द्वारा गुरूवार को खाद्य एवं पोषण विषयक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 70 कृषकों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सरकार कृषकों की आय बढ़ाने के लिए तत्पर है। उनके खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सुरक्षा हेतु कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उनको उचित सलाह मुहैया कराई जा रही है। कृषकों को ज्यादा से ज्यादा जैविक खादों के इस्तेमाल हेतु सलाह दी। यह कार्यक्रम पूरे भारत के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में संपन्न कराया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान आर के जलज ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि किचेन वाटिका अपने घर के आस-पास जरूर लगाएं। यह पोषण संबंधी जरूरतों को सालों भर पूरा कर सकता है। छोटे-छोटे तालाब और मुर्गी पालन घर के आसपास करके प्रोटीन संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। डॉ रतन कुमार उद्यान वैज्ञानिक ने उपस्थित कृषकों को विस्तारपूर्वक मशरूम उत्पादन तकनीक के बारे में बताया।