दुर्गावती थाने में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 45 शस्त्रों का सत्यापन किया गया है।
![]() |
पंचायती चुनाव के मद्देनजर शास्त्रों का किया जा रहा सत्यापन। फोटो-pnp |
संजय मल्होत्रा, कैमूर/दुर्गावती। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी थाना क्षेत्र में जितने भी शास्त्र धारी हैं अपने अपने स्थानीय थाने में जाकर सरकारी लाइसेंस धारी शस्त्रों का सत्यापन कराएं।
दुर्गावती थाने में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।अब तक 45 शस्त्रों का सत्यापन किया गया है शस्त्र सत्यापन का कार्य निर्बाध गति से चल रहा है। शस्त्र सत्यापन के दौरान उसकी बारीकी से जांच की जा रही थी।
पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा बताया गया कि इस दौरान गोलियों की उपलब्धता व उपयोगिता की भी जानकारी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2021 तक शस्त्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य जारी रहेगा।