श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद श्रीमति अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
![]() |
केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन करते हुए जैन समाज, फोटो-pnp |
कोडरमा/ झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा चांडक कंपलेक्स के पास भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद श्रीमति अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
जैन समाज के अध्यक्ष, मंत्री महिला समाज की अध्यक्ष, मंत्री जैन युवक समिति के अध्यक्ष, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन सभी ने बुके देकर, तिलक लगाकर, माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर सम्मानित किया। साथ में मौजूद विधायक पूर्व मंत्री नीरा यादव को भी सभी समाज के पदाधिकारी ने सम्मानित किया। श्रीमति प्रेम झाझंरी ने धर्म ग्रंथ भेंट किया।
मंच का संचालन समाज के अग्रणी समाजसेवी सुरेश जैन झाझंरी ने किया। उन्होंने कहा कि जैन समाज आपको सम्मानित करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है, आपने पूरे भारतवर्ष में कोडरमा जिले का नाम रोशन किया है।
मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन उपाध्यक्ष प्रदीप जैन कमल जैन उप मंत्री राज जैन कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन सरोज जैन जयकुमार जैन गंगवाल, सुनील जैन महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन मंत्री आशा जैन त्रिशला जैन किरण जैन, रीता जैन सेठी, मीरा जैन छाबड़ा, जैन युवक समिति के मंत्री सुमित जैन नरेंद्र झाझंरी विजय कुमार जैन सुशील जैन समाज की गौरव डॉक्टर चेलना जैन, मनीष जैन संदीप जैन, जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन और नवीन जैन मौजूद थे।