युवाओं ने साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाया

युवाओं ने साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाया

जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर वार्ड नंबर 7 पराहुपुर से सभासद विनय यादव डब्बू ने साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।

युवाओं ने निकाली साइकिल रैली, फोटो-pnp

डीडीयू नगर/ चन्दौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर वार्ड नंबर 7 पराहुपुर से सभासद विनय यादव डब्बू ने साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।


 इन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल से जनता पूरी तरह उड़ चुकी है। विकल्प के रूप में जनता के सामने सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिख रहे हैं जो गरीबों, दलितों, मजदूरों के मसीहा के रूप में काम किया है। जिसको भाजपा शासनकाल में इनकी सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। 


इस मौके पर उपेंद्र फौजी,विनीत जायसवाल,सोनू वर्मा,संजय चौहान,अमीत श्रीवास्तव,मनोज जायसवाल जयराम गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।