बिलाल अहमद खान को छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष

बिलाल अहमद खान को छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष

 छात्र राजद के बिलाल अहमद खान को बिहार उपाध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

नवनियुक्त बिलाल अहमद खान छात्र राजद उपाध्यक्ष बिहार, फोटो-pnp


बिक्रमगंज(रोहतास) । छात्र राजद के बिलाल अहमद खान को बिहार उपाध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। इस चयन प्रक्रिया तहत राजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार उपाध्यक्ष पद की अनुशंसा करते हुए सूचीकरण जारी कर रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज प्रखंड निवासी बिलाल अहमद खान को छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। 


जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता सभी महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चला कर नए छात्रों को जोड़ते हुए छात्र संगठन मजबूती प्रदान करनी होगी। जबकि छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यजीत राज ने बताया कि छात्र राजद के नये प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से प्रदेश सहित पूरे रोहतास जिला में शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के साथ हो रही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने साथ सभी छात्रों में एकजुटता कायम होगी। 

  

इस अवसर पर  गिरजा चौधरी , राज किशोर सिंह , जितेंद्र नटराज , अशोक भरद्वाज , विमल सिंह , नीतीश कुमार, प्रकाश कुमार , अमीत कुमार , रविकांत कुमार , अहमद , संदीप सम्राट , प्रकाश यादव सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।