राजद का पिछड़ी जाति की जनगणना को लेकर प्रदर्शन, कांति सिंह ने कहा- केंद्र की जन विरोधी नीतियां

राजद का पिछड़ी जाति की जनगणना को लेकर प्रदर्शन, कांति सिंह ने कहा- केंद्र की जन विरोधी नीतियां

जातीय जनगणना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कांति सिंह ने कहा कि केंद्र की नीतियां जनविरोधी हैं।

प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता, फोटो-pnp

रोहतास/सासाराम। राष्ट्रीय जनता दल के जिला इकाई की ओर से शहर के पोस्ट आफिस चौक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से जातीय जनगणना, मंडल कमीशन की शेष अनुशंसा लागू करने और बैकलॉग में आरक्षण के द्वारा बहाली की व्यवस्था करने की मांग प्रमुखता से की गई। 

राजद के प्रदर्शन को देखते हुए शहर के पोस्ट आफिस चौक से लेकर रेलवे स्टेशन पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। हांलाकि बंदी के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सूचना नहीं है। 


शांतिपूर्ण ढंग से हुए प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रमुख  स्तंभ समझे जाने वाली पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा की सरकार जन विरोधी है। केन्द्र सरकार की नीयत जातीय जनगणना को लेकर ठीक नहीं है। सरकार मंडल आयोग की शेष अनुशंसा लागे करने व बैकलॉक में आरक्षण देने मे भी कतरा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने कहा कि केन्द्र मे जब जब भाजपा की सरकार आई, महंगाई की मार से जनता कराह उठती है। संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जाता है। लेकिन राजद चुप नहीं बैठेगी, आमजनों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेगी।केन्द्र सरकार की मनमानी नही चलेगी। उसे जातिय जनगणना, बैकलॉक में आरक्षण तथा मंडल आयोग की शेष अनुशंसा लागू करनी पडेगी। 


प्रदर्शन में राजद के पूर्व मंत्री बिहार सरकार अनीता देवी व विधायक फतेबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष  गिरजा चौधरी, प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह, प्रदेश महासचिव राजद डॉ श्रीनिवास सिंह, सत्येंद्र साह, रंगलाल डोम, युवा राजद के अध्यक्ष जितेंद्र नटराज , युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता अशोक भारद्वाज, युवा प्रदेश सचिव अरविंद यादव, युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी अजय यादव कलेक्टर, संदीप यादव, मोहम्मद चांद अशरफ, जगतानंद यादव, राजू यादव भुअर, अजय यादव, सोनू यादव, चंदन यादव, इसराफिल, मंटू यादव, विकास यादव, प्रदेश महासचिव युवराज अरविंद अमन, वरिष्ठ राजद नेता रामनाथ सिंह यादव महासचिव जय शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव श्याम लाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, महासचिव पप्पू यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सत्यजीत राज यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परवेज खान, प्रखंड अध्यक्ष डेहरी शिवपूजन शास्त्री, बेसलाल सिंह, महासचिव पप्पू यादव, राजा राम सिंह, सुमेर सिंह, विद्यासागर यादव, आर एस मंडल, हरि नारायण सिंह यादव, मुनीर आलम, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया मदन सिंह, राजद के दिनारा प्रभारी संतोष यादव, राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, अश्विनी यादव, महिला राजद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुषमा पासवान, प्रदेश महासचिव कलावती चौधरी समेत कई अन्य राजद कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।