मंडल मसीहा पिछड़ा आयोग के प्रथम अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती राजद कार्यालय पर मनाई गई।

राजद कार्यकर्ता बीपी मण्डल की जयंती मनाते हुए, फोटो-pnp

रोहतास/सासाराम। मंडल मसीहा पिछड़ा आयोग के प्रथम अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती राजद कार्यालय पर मनाई गई।
जिसमें जिला अध्यक्ष गिरजा चौधरी, उपाध्यक्ष शमशुल हक अंसारी, कॉपरेटिव उपाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, जिला महासचिव विद्यासागर उर्फ सागर जी, रवि शंकर मंडल, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुनीर आलम, साहेब प्रसाद, संतोष सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, राम लाल राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने किया तथा संचालन प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह ने किया।