भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के तहत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
![]() |
भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के बीच पैदल मार्च, फ़ोटो-pnp |
तेज बारिश में भी महंगाई,भ्रष्टाचार,अत्याचार, दुराचार, बेरोजगारी,महंगाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नई बस्ती से जुलूस निकालकर अलीनगर में समाप्त किया।
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व मे जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इक्का और रिक्शा पर मोटरसाइकिल लादकर महंगाई के खिलाफ सरकार विरोध दर्ज कराया।
![]() |
प्रदर्शन करते कांग्रेसी, फोटो-pnp |
इन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भूखमरी,महंगाई,गरीबी, भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कानून व्यवस्था महिलाओं के साथ अत्याचार पर कोई लगाम नहीं है। कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलनरत हैं।लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।लेकिन प्रदेश सरकार महंगाई मानने को तैयार नहीं है।
जनता सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। कहा कि जब-जब भाजपा आई है। जन विरोधी नीतियों को लागू की है। पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से का नारा देकर भाजपा पर तंज कसा। इन सभी मुद्दों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। वर्ष 2022 में भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ के तहत सरकार में आने का काम हम लोगों द्वारा किया जाएगा।
![]() |
कांग्रेसजनों का उमड़ा जन सैलाब, फोटो-pnp |
जनता हित में हम कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द बांटने के साथ ही उनकी मदद करने का काम भी कर रहे हैं।लेकिन प्रशासन के बल पर भाजपा के लोग उनको प्रताड़ित करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अगर इस तरह का अत्याचार जनता के साथ करना बंद नहीं किया गया तो हम कार्यकर्ता चुप बैठने का काम नहीं करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु राय, रामजी गुप्ता,सतीश बिंद, शाहिद तौसीफ,राजनीकांत पांडेय, दयाराम पटेल,बृजेश गुप्ता, कमरुल बारी,न्यायमूर्ति पांडेय, शमशेर खान,विजय गुप्ता,सैयद अली,प्रमोद मौर्य,संतोष तिवारी,प्रदीप पांडेय, राकेश चौधरी,दशरथ चौहान,फुलचंद्र मौर्या,नितेश मिश्रा,मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद आरिफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।