विश्व शेर दिवस : PM मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत में शेरों की आबादी पिछले कुछ साल में बढ़ी

विश्व शेर दिवस : PM मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत में शेरों की आबादी पिछले कुछ साल में बढ़ी

आज ‘विश्व शेर दिवस’ है। हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों में शेरों की आबादी बढ़ी है। 

सांकेतिक फोटो, pnp
नई दिल्ली। आज ‘विश्व शेर दिवस’ है। हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों में शेरों की आबादी बढ़ी है। शेर दिवस का मतलब शेरों के शिकार को रोकने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


 इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेर संरक्षण के प्रति उत्साही सभी लोगों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि हमें उनके संरक्षण पर और अधिक ध्यान देना होगा। इसके लिए सभी को जागरूक करने की जरूरत है। 


इसका उद्देश्य यह है कि लोग शेरों का शिकार करने से बाज आएं। ताकि उनकी जनसंख्या लगातर बढ़ती रहे। भारत में शेरों की आबादी कुछ सालों में बढ़ी है। इसका सार्थक परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि शेरों का शिकार करने वालों से भी कड़ा निपटने पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शेर दिवस का मतलब शेरों के शिकार को रोकने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी को उन्होंने ने शेर दिवस की बधाई दी।