यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्षी दल सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आवास पर मुलाकात किया।
![]() |
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुलायम सिंह यादव का कुशल क्षेम जानने उनके आवास पर गए, लिया आशीर्वाद, फोटो-ट्वीटर |
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने जब ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि 'उन्होंने आदरणीय मुलायम सिंह जी उनके आवास पर कुशल क्षेम जाना आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
उनके इस ट्वीट के बाद यूपी में एक नई सियासत गरमा गई है। लोग राजनीतिक नजरिये से इस भेंट की माप तौल करने लगे हैं। वैसे बीजेपी अध्यक्ष के इस ट्वीट के बाद उनके ट्विटर पर समर्थकों व विरोधियों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों ने कई तरह के कमेंट दे रहे हैं। इसमें अखिलेश यादव के कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने न पहुंचने का मामला एक बार फिर गरमा गया है।
ट्विटर पर शिखा सिंह लिखती हैं कि' आप लोगों की गंदी मानसिकता पर हमेशा संदेह रहता है आप मुंह पर और पीठ पीछे कई चेहरे लेकर घूमते हैं।' खैर नेता जी ने आज तक किसी का बुरा नहीं चाहा उन्होंने तो विरोधियों को भी प्यार की परिभाषा सिखाई है। अब कोई अनपढ़ हो तो कोई क्या कर सकता है।
वहीं राष्ट्रवादी कवि राजा लिखते हैं कि 'यह संघ और बीजेपी के संस्कार हैं, इसलिए स्वतंत्रदेव सिंह ने मुलायम सिंह के घर पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। एक तरह इन्हीं मुलायम उनके पुत्र ने जो कल्याण सिंह के निधन के बाद उनको श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए।सौरभ कुमार सिंह रिट्वीट किया कि 'हां अन्यथा ये बाप बेटा ने तो आदरणीय कल्याण सिंह जी के अर्थी दर्शन को जाना उचित नहीं समझा, क्योंकि इनके गजवाई उद्यम में खलल पड़ सकता था, नहीं।
जबकि अजीत यादव रिट्वीट किया कि 'जब बीजेपी ने कल्याण सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया था तो वोट की राजनीति के लिए मरने के बाद तो लोटा में घुमाने का प्रोग्राम है।' जबकि वहीं लाल बहादुर सिंह यादव ट्विटर पर कमेंट करते हैं कि 'आखिर अब्बा जान के आशीर्वाद की जरूरत पड़ ही गई। यह स्वागतयोग्य कदम है।
मयंक कौशिक उन पर रिट्वीट करते हैं कि 'आप भी बहुत चतुराई से जन्माष्टमी पर उनको बता आए की राममंदिर के बाद अब कहां का प्लान है। भगवान उन्हें स्वस्थ रखे जिससे वो राम मंदिर का दर्शन कर सके। ओर उसका भी जो जिसपर अब काम करना है कृष्ण जन्म भूमि की जय'