यूपी: चन्दौली में बरठी कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष ने पीथापुर गांव में किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने पार्टी की ओर बढ़ाया हाथ

यूपी: चन्दौली में बरठी कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष ने पीथापुर गांव में किया रात्रि प्रवास, ग्रामीणों ने पार्टी की ओर बढ़ाया हाथ

 प्रियंका गांधी के निर्देश पर सेक्टर अध्यक्ष गांवों में रात्रि प्रवास करके भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

सेक्टर अध्यक्ष के साथ जिला सचिव व ग्रामीण, फोटो-pnp

चन्दौली/सकलडीहा। प्रियंका गांधी के निर्देश पर सेक्टर अध्यक्ष गांवों में रात्रि प्रवास करके भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

पीथापुर गांव में कांग्रेसजन, फ़ोटो-pnp

इसी क्रम में बरठी के सेक्टर अध्यक्ष  डॉ उदय कुमार राय ने पौरा न्याय पंचायत के पीथापुर ग्राम पंचायत में रात्रि प्रवास किया।  कांग्रेस के जिला सचिव बाबू लाल राजभर ने सेक्टर अध्यक्ष को ग्रामीणों से मिलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सेक्टर अध्यक्ष श्री राय ने पीथापुर के ग्राम प्रधान पति सुभाष बिंद से भेंट की। 

कांग्रेस सकलडीहा ब्लॉक अध्यक्ष बाबा गोंड़, फोटो-pnp

उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का अनुरोध किया। इस तरह का कार्यक्रम पूरे चंदौली जनपद में चल रहा है। जगह-जगह सेक्टर अध्यक्ष गांवों में जाकर बैठक कर रहे हैं और रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों को कांग्रेस से जोड़ रहे हैं।  

बठ्ठी सेक्टर अध्यक्ष डॉ उदय कुमार राय, फोटो:pnp

बरठी सेक्टर अध्यक्ष डॉक्टर उदय कुमार राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों व महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता ऊब हो चुकी है। किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। लोग एक पल भी भाजपा को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। श्री राय ने कहा कि रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों का कांग्रेस पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है। लोग कांग्रेस की तरफ लौट रहे हैं।

कांग्रेस का झंडा उठाकर समर्थन करते हुए ग्रामीण, फोटो-pnp

रात्रि प्रवास के दौरान भानु राजभर, संजय राजभर, देवानंद राजभर, हदीस ,खान,बिट्टू राजभर, मुकेश सिंह, रोशन राजभर, जितेंद्र राज भर, बचाऊ राजभर, चम्मन राजभर, कमलेश राजभर, फुलगेन राजभर, छोटू शर्मा, शनि राजभर, धर्मेद्रर राजभर, सूबेदार राजभर,रामाश्रय राज भर,सुरेंद्र राजभर,टुनटुन राजभर, मोहन राजभर,जोखन राजभर,बीरबल राजभर,सुभाष बिंद ग्राम प्रधान , स्यामसुंदर राजभर, अमलेश राजभर, पंकज बिंद, मिठाईलाल चौरसिया, अंबिका राजभर,बचनु राजभर,रामबिहारी ,राजभर, पतरु राजभर, तारकेश्वर राजभर, चंदेश्वर राजभर , इस्लाम खान मिस्त्री, अच्छे लाल ,नरान्तक ,शिवपाल, शिशुपाल राजभर, टुनटुन बिंद आदि ने कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष के साथ बैठक की।