अरंगी गांव में जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाली दूर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
![]() |
फोटो: pnp_अरंगी गांव स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र बदहाल |
बरहनी विकास खण्ड के अरंगी गांव में महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए जच्चा बच्चा केंद्र का स्थापना किया गया है। विभाग की अनदेखी से जच्चा बच्चा केंद्र काफी बदहाल हो गया।केंद्र के दरवाजे व खिड़की क्षतिग्रस्त हो गए है।बरसात के दिनों में छत टपकने लगता है।केंद्र की बदहाली पर गांव की महिलाएं केंद्र पर आने से कतराती है।
ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया।नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र की बदहाली दूर करने का मांग किया है।ग्राम प्रधानपति अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की बदहाली के बारे में विभाग को जानकारी दे दिया गया है।
इस सम्बंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 रितेश कुमार ने बताया की जच्चा बच्चा केंद्र की बदहाली की जानकारी हुई है।इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में मन्नू पांडेय, शकीला, किमामूदीन,सद्दाम, उपेंद्र सिंह, नीबूलाल, साहिल, सतीश आदि रहे।