चंदौली यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

 यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा निकली गई साइकिल यात्रा कुढकला, लोको कॉलोनी, डीजल कालोनी,कॉलोनी मानस नगर होते हुए मुगलसराय से सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।

साइकिल यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता

चन्दौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीश रजा के आह्वान चंदौली यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर कुढकला,लोको कॉलोनी,डीजल कालोनी, कॉलोनी मानस नगर होते हुए मुगलसराय से सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ।

 

जिले के यूथ ब्रिगेड के युवा नेता मोहम्मद आरिफ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पर हम सभी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता ने साइकिल यात्रा निकाल कर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पहुंचाने का काम किया है।


इन्होंने कहा कि बीजेपी का 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनती दिख रही है। आम जनता पूरी तरह से भाजपा शासनकाल से उठ चुकी है। 


यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल


इन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव बार-बार यह कहते हैं कि हम सभी छोटी पार्टियों को साथ लेकर 2022 की विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। साइकिल यात्रा में अरमान खान, इरशाद सिद्दीकी, गगन पटेल, प्रशांत पांडेय,शाहिद हसन,मनीष यादव,नीरज पांडेय, फैजान सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।