टोक्यो पैरालंपिक में भारत को 11वां पदक मिला, हाई जंप में प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल जीत बनाया रिकार्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को 11वां पदक मिला, हाई जंप में प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल जीत बनाया रिकार्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारत 11 वां पदक मिला। 18 वर्षीय प्रवीण कुमार ने पुरुषों की high jump में स्पर्धा टी-64 में 2.07 की छलांग लगा सिल्वर मेडल जीता है। एशिया का एक नया रिकॉर्ड है। 

हाई जम्प में प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल जीता, फोटो-pnp


नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है।  पुरुषों की हाई जंप (high jump) में प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत को अब तक कुल ग्यारह पदक मिल चुकें हैं। 

टोक्यो पैरालंपिक में अब तक भारत 11 वां पदक मिलना एक बहुत बड़ी कामयाबी है, इससे देशवासियों का सीना चौड़ा हो गया है। अठारह वर्षीय प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद (high jump) में स्पर्धा टी-64 में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई है। यह एशिया का एक नया रिकॉर्ड है। 

टोक्यो पैरालंपिक हाई जंप में प्रवीण कुमार को रजत पदक मिलते ही देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की है।


राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर बधाई दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार को रजत पदक जीतने पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। 


टोकियो पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जम्प (टी-64) में खिलाड़ी प्रवीण कुमार को (खेल वर्ग) टी-44 के रजत पदक जितने की खबर से एक बार फिर भारतीय झूम उठे हैं। 

मैं इस जीत के लिए सबका आभारी हूं: प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार, फोटो-ani

पुरुष हाई जंप में सिल्वर मेडल जितने वाले प्रवीण कुमार ने न्यूज एजेंसी 'ANI' से बातचीत में कहा कि, मेडल जीतकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैं अपने कोच (डॉ. सत्यपाल सिंह) को धन्यवाद करता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे अब तक सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरणा दी है और मैं अपने परिवार, SAI और PCI को भी धन्यवाद करता हूं।


अब भारत पैरा एथलेटिक्स के हाई जंप और जैवलिन के लिए जाना जाएगा


दीपा मलिक,फोटो-ani

भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष दीपा मलिक ने बताया कि भारत के खाते में एक और मेडल आया है। प्रवीण कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है और अब भारत एथलेटिक्स के हाई जंप और जैवलिन के लिए जाना जाएगा। उन्होंने प्रवीण कुमार को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त की है।