जौनपुर जिले की बदलापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]() |
मारपीट की सांकेतिक इमेज |
बताया जाता है कि बुधवार को जौनपुर जिले के बदलापुर खुर्द गांव के रहने वाले लालजी और दूसरे पक्ष के जय नाथ के बीच सरकारी पट्टे की भूमि को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिए। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल मिलाकर डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल शीतला प्रसाद, लालजी, विशाल, संजय व मुलेमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई।
बता दें कि तहसील के राजस्व कर्मियों की लापरवाही व भ्रष्टाचार के कारण भूमि विवाद के मामले हल नहीं हो पाते हैं। ज्यादातर मामले में देखने को मिलता है कि प्रशासन की उदासीनता ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाती है। कुछ ऐसा ही यहां हुए विवाद में भी बताया जा रहा है।