सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चंदौली की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया।
![]() |
बैठक में भाग लेते हुए पार्टी कार्यकर्ता, फोटो-pmp |
● उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ राकेश गोंड़ ने कहा, यूपी में बनने जा रहे हैं ओम प्रकाश राजभर मुख्यमंत्री
सकलडीहा(चन्दौली)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चंदौली की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद चंदौली इकाई की मासिक बैठक रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल बरठी में आयोजित किया गया। आज की बैठक में मुख्य उद्देश्य 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में sbsp की सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज वर्तमान समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी बिगड़ती हुई है। जगह जगह महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व उनकी सुरक्षा खतरे में हो गयी है। चौतरफ़ा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की आमदनी घट गई है। कोरोना संकट में आम आदमी सभी परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। महंगाई लगातर बढ़ती ही जा रही है। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया और सभी कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव 2022 के जुट जाने का आह्वान किया गया।
बैठक में पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गोंड़ ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपी में सुभासपा की सरकार बनने जा रही है। और यूपी के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर बनेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बबलू राजभर ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरविंद भारद्वाज एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहाबाद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक राजभर ने किया।
इस मौके पर जिला प्रमुख महासचिव व व्यवस्थापक आनंद राजभर, जिला कमांडर चंद्र शेखर राजभर फौजी विधानसभा अध्यक्ष सकलडीहा चंद्र शेखर राजभर उर्फ फैजी थे
सभा में मुख्य वक्ता वकील राजभर जिला सलाहकार झेंगुर राजभर जिला उपाध्यक्ष, मुकेश राजभर जिला उपाध्यक्ष, रामचंद्र राजभर सकलडीहा सुहेलदेव सेना अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।