यूपी: पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, आरोप योगी सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी का

यूपी: पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, आरोप योगी सरकार पर अमर्यादित टिप्पणी का

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर रामपुर पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि योगी सरकार पर अमर्यादित टिप्पड़ी की है।

दाहिने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी फोटो: pnp



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर रामपुर पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि योगी सरकार पर अमर्यादित टिप्पड़ी की है। 


उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर रामपुर पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके ऊपर  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पड़ी का आरोप है। यह मुकदमा रामपुर सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया है। बीजेपी कार्यकर्ता आकाश सक्सेना की तहरीर पर रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार की रात पूर्व मंत्री एवं सांसद आजम खान के घर गए हुए थे, जहां आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी ने योगी सरकार के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने योगी सरकार की तुलना एक शैतान से किया। योगी सरकार व आजम खान के खिलाफ चल रही लड़ाई को एक शैतान और इंसान से तुलना की है।


 आरोप है कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के इस बयान से दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है। इससे सांप्रदायिक दंगा भी भड़क सकता है। पुलिस के तहरीर के आधार पर पूर्व राज्यपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 153 बी, 124 ए, 502 (1) बी  के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी विवादित बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।



उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर रामपुर पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाना चर्चाओं में आ गया है। इससे योगी सरकार पर बेवजह अमर्यादित टिप्पड़ी वालों पर गाज गिर सकती है।