स्वामी भानु प्रताप ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि भाजपा जनविरोधी नीतियों को लागू कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
चन्दौली। भाजपा जनविरोधी नीतियों को लागू कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उक्त बातें स्वामी भानु प्रताप ने ताराजीवनपुर स्थित बुढ़िया माई मंदिर प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के शासनकाल में युवा,छात्र, नौजवान,किसान व व्यापारी खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहे थे।
![]() |
ताराजीवनपुर में सपाइयों को संबोधित करते हुए, फोटो-pnp |
लेकिन वही जनता ने सत्ता को पलट कर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई उन्हीं के नाक में दम भरने का काम भाजपा की सरकार व मंत्री कर रहे हैं। आगे कहा कि सपा कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा के लोग जनता को बरगलाने का काम अब नहीं कर पाएंगे। जनता सब कुछ समझ रही है। अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभात यादव, किसान नेता केदार यादव, अमित यादव, नगीना यादव,अनिल चौहान, धनंजय चौहान, जयप्रकाश, राजकुमार पप्पू,पवन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।