कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच रोहतास का चुनाव संपन्न

कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच रोहतास का चुनाव संपन्न

चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच की देखरेख में रोहतास जिला कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच का चुनाव संपन्न हुआ। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारी, फोटो-pnp

सासाराम (रोहतास)। जिला कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के चुनाव के लिए एक  बैठक कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय मेंबर व सर्व मान्य नेता सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में बैठक की गई। 


जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के देखरेख एवं निर्देशन में रोहतास जिला कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच का चुनाव संपन्न हुआ। 


इस मौके पर दीनानाथ सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, प्रोफेसर रमेश सिंह, शिव कुमार सिंह अधिवक्ता, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता को संरक्षक, कमलेश सिंह को अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह अनिल को महामंत्री, उषा सिंह को सचिव, मेजर श्रीभगवान सिंह को कोषाध्यक्ष, कन्हैया मेहता, अरुण कुशवाहा एवं संध्या सिंह को उपाध्यक्ष, विकास कुमार, शशि बाला देवी संगठन सचिव, श्री आनंद, अमित कुशवाहा, राधिका देवी, रवि कुमार सिंह, संजू कुशवाहा, उज्जवल कुमार, मधुदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, पूनम देवी, राहुल कुमार, संजय कुमार, एस के मौर्य, यमुना सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, विशाल कुमार, रविंद्र कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मनोज कुमार, उमेश कुशवाहा को सदस्य निर्वाचित किया गया है।