पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसान जवानों को सम्मानित किया।
![]() |
बैठक करते भाजपाई, फोटो-pnp |
चेनारी (रोहतास)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत लगातार 20 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम की कड़ी में बुधवार को चेनारी के माया गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रोहतास द्वारा किसान जवान सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला महामंत्री सह अभियान प्रभारी विजय सिंह और जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज एवं संचालन भाजपा जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा किसान जवानों को सम्मानित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देश के हर धर्म, हर समाज के लोगो को आगे बढ़ाने का काम किया है और 10 करोड़ किसानों से अधिक सम्मान राशि का हस्तांतरण कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको बधाई देते हुए किसान जवानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ल, दिवाकर दुबे, राधेश्याम पांडेय, बीरेंद्र सिंह, भागवत जायसवाल, पंकज तिवारी, पप्पू कुमार, बिनोद गौतम, कृष्ण मोहन गुप्ता, डोमा राम, योगेश मिश्र, उमेश सिंह, रामजी पांडेय, सावित्री देवी, चंदन सिंह, मुक्ति तिवारी, अशोक पांडेय, उमेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।