नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी का नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पहनाकर भव्य स्वागत किया।
![]() |
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण, फोटो-pnp |
डीडीयू नगर। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी का नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पहनाकर भव्य स्वागत किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी का दीनदयाल नगर काली मंदिर के सामने नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया ।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने काली मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात कार्यकर्ताओं से 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आवाहन किया। कहाकि भाजपा शासनकाल में प्रत्येक गरीब व्यापारी किसानों मजदूरों का ध्यान रखा जा रहा है। विकास किरण जन -जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। युवा कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने व पार्टी की नीतियों को बताने का काम करें।
इस अवसर पर सौरभ चन्द्रा, गोविन्द केशरी, पप्पू जायसवाल, रोहित मिश्रा, सतीश तिवारी, अभिषेक वर्मा,सुनील चौहान,राहुल लकी,महेंद्र चौहान आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।