पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद फूल मालाओं से लादकर नौजवानों द्वारा स्वागत किया गया।
![]() |
नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत करते हुए नौजवान, फोटो-pnp |
मुग़लसराय: एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद चकिया तिराहे पर फूल मालाओं से लादकर नौजवानों ने स्वागत किया।
उसके बाद जुलूस के शक्ल में मानस नगर अलीनगर लोको भ्रमण कर सपा की नीतियों को बताने का काम किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं को जोड़ने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी की युवक के हक की बात करती है। छात्र राजनीति हो या नौकरी का बात किया जाए।
![]() |
स्वागत करते नौजवान, फोटो-pnp |
इच्छा को बढ़ावा देने के लिए लैपटॉप,छात्रवृत्ति आदि की व्यवस्था भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने शासनकाल में की थी।भाजपा शासनकाल में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। आम जनता महंगाई से कराह रही है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। किसान अपने हक के लड़ाई के लिए महीनों से धरने पर बैठा है। लेकिन गूंगी बहरी सरकार किसी की बात को सुनने को तैयार नहीं है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान धीरज यादव धीरू छात्र नेता कृष्णा सिंह आरिफ सिद्दीकी मनोज मास्टर अनीस मिश्रा बिट्टू यादव आदित्य चौधरी दिनेश प्रकाश भारती सान्याल यादव प्रशांत पांडे राजेश यादव आदि युवा मौजूद रहे।