गांवों में विकास पहुंचाना भाजपा की पहली प्राथमिकता: हरबंश उपाध्याय

गांवों में विकास पहुंचाना भाजपा की पहली प्राथमिकता: हरबंश उपाध्याय

भाजपा के आयोजित जन चौपाल में  जिला उपाध्यक्ष हरबंश उपाध्याय ने कहा कि गांवों में विकास पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। 

फोटो-नौरंगाबाद डिलीया गांव में आयोजित जनचौपाल में बोलते मुख्य वक्ता हरबंश उपाध्याय।

कमालपुर, चन्दौली। सैयदराजा विधान सभा के नौरंगाबाद डिलीया गांव में रविवार को जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरबंश उपाध्याय ने पार्टी के नीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।वही कार्यकर्ताओ से गांव-गांव जाकर पार्टी के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया। कहा-गांवों में विकास योजन को पहुंचाना भाजपा की पहली प्राथमिकता है। 


मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरबंश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी देश व प्रदेश में तेजी से गांव की मूलभूत समस्याओं को दूरकर विकास कर रही हैं। आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देने की जरूरत है। पार्टी विकास को ही अपना मुख्य एजेंडा मानती है।


उन्होंने कहा कि गांवों को विकास से जोड़कर ही प्रदेश व देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह प्रदेश व देश सरकार ग्रामीणों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है।समाज के अंतिम पायदान पर योजना पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।


आयुष्मान भारत योजना से गरीब का बेटा व बेटी प्रदेश के बड़े अस्पतालों इलाज करवा सकता है।जनधन योजना, किसान सम्मान निधि से सभी को लाभ मिल रहा है।गांवो में सड़क, पानी, बिजली, आवास,शौचालय आदि समस्याओं को समाप्त किया जा रहा है।


इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दुख्खू राजभर, श्यामसुंदर सिंह, परमहंस मौर्या, मनोज सिंह, गुलाब मौर्या, सोनू गुप्ता, चंदन राजभर आदि लोग रहे।