धीना में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
![]() |
छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी देते एसओ अतुल कुमार प्रजापति। फोटो: pnp |
धीना(चन्दौली)। जनता इंटर कालेज बबुरा धीना पर बुधवार को प्रधानाध्यापक अनुपम राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वहीं महिला आरक्षियों ने छात्राओं को चुप्पी तोड़ो पर पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने कहा कि आज हमारे देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के रोक थाम के लिए शासन ने गम्भीरता से लिया है। इसके लिए स्कूलों में छात्राओं को मिशन शक्ति की जानकारी देकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
अब महिलाओं व छात्राओं को डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। कोई भी समस्या या परेशानी होने पर अभिभावकों को घटना की जानकारी दे।ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।थानों पर महिलाओं व छात्राओं के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।
जहां बिना हिचक के अपनी समस्या बता सकती है। महिला आरक्षियों द्वारा समस्या का निदान किया जाता है।शासन की मंशा है कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार मिले।
वहीं स्वतंत्र व भय मुक्त होकर महिलाएं अपना जीवन आसानी से निर्वाह कर सके। इस मौके पर जितेंद्र उपाध्याय, प्रकाश राय, इंद्र पाल, सूर्यबली पटेल, एनायत अली, बिनोद सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र पांडेय, छत्रधारी राय आदि रहे।