समाजवादी लोहिया वाहिनी ने प्रदेश कार्यकारिणी में चन्दौली के सकलडीहा तहसील के प्रदीप यादव को संगठन में सचिव पद पर जगह दी है।
● समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकताओं ने जताया हर्ष, दी बधाई
चन्दौली। समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार युवाओं को संगठन में जगह देकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले सकलडीहा विकास खंड के महगांव पपौरा निवासी प्रदीप यादव को एक बार फिर संगठन में समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्यकारिणीका प्रदेश सचिव चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
यहां भी सक्रिय भूमिका में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल द्वारा लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाया गया। सपा में युवाओं को जिम्मेदारी सौपे जाने से युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद इन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से पार्टी द्वारा हमें कमान सौंपी गई है। उसका निर्वहन बखूबी ईमानदारी पूर्वक और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।