संघती गांव में विद्युत स्पर्श से संजय यादव 34 वर्ष की मौत हो गई। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
![]() |
दाह संस्कार में जुटी भीड़, फोटो:pnp |
● सपा विधायक शोक व्यक्त करने पहुंचे, परिवार को ढाढस बंधाया
अलीनगर, चन्दौली। संघती गांव में शनिवार को विद्युत स्पर्श से संजय यादव 34 वर्ष की मौत हो गई। रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया वही परिवार को ढाढस बंधाया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव निवासी सुक्खू यादव के चार पुत्रों में चौथे नंबर का पुत्र संजय की शनिवार को विद्युत तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मुगलसराय एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![]() |
दाह संस्कार को जुटी भीड़, फोटो-pnp |
मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संजय की पत्नी सुनीता व छोटे-छोटे दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि परिजनों ने देर शाम कैली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
इसकी जानकारी होते ही शनिवार को विधायक प्रतिनिधि प्रभात यादव ने पहुंच कर परिवार को ढांढस बधाया। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने भी रविवार को परिजनों को सांत्वना दिया व ढांढस बंधाया।