महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत

महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत

धानापुर पूर्वी मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता राजेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।

कमालपुर में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीति गुप्ता का स्वागत करते हुए भाजपाई। फ़ोटो-ल

कमालपुर, चंदौली। धानापुर पूर्वी मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता राजेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।


इसमें भाजपा महिला मोर्चा धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने महिला संगठन को मजबूत करने व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि प्रीति गुप्ता महिलाओं के हक हकूक के लिए काफी लंबे समय से लड़ाई लड़ रही है। पार्टी ने उनको महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बनाकर काफी सराहनीय कार्य किया है।इससे महिला संगठन काफी मजबूत होगा।वही महिलाओं की आवाज को उठाने व निदान करवाने में काफी सहयोग होगा।


नवनियुक्त महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि संगठन ने हमारे ऊपर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है।उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने का काम करूंगी। महिला संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी के सिद्धांतों को महिलाओं के बीच बताने का काम किया जाएगा। वहीं महिला उत्थान के लिए मैं सदैव संघर्ष करने को तैयार हूं।


इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, श्रीराम चौबे, गणेश अग्रहरि, ड़ा0 वेदव्यास राय, विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया, रितेश पांडेय आदि रहे।