राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सविता बन देवी के द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी की गठन प्रदेश, फोटो-pnp

अलीनगर, चन्दौली। ब्रह्म बाबा आश्रम कैली के प्रांगण में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी की गठन प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सविता बन देवी के द्वारा किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी में मुख्य रूप से प्रिंस जायसवाल प्रदेश सचिव,राजा एलियट प्रदेश महामंत्री,अजीत कुमार प्रदेश मंत्री,अनिल सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष,राकेश सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,राकेश तिवारी मंडल सचिव,अमित जायसवाल मीडिया प्रभारी, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल मंडल प्रभारी,कमलेश नारायण मिश्रा मंडल अध्यक्ष, रविशंकर सिंह मंडल उपाध्यक्ष,संतोष पटेल जिला अध्यक्ष, प्रद्युम जायसवाल जिला उपाध्यक्ष,उत्तम राय मुगलसराय नगर अध्यक्ष,विकास कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष,रमेश सिंह नगर सदस्य,राहुल कुमार मीडिया प्रभारी,किशन जायसवाल नगर सदस्य, दीपक कुमार मंडल,रिंकू तिवारी, संतोष सेठ को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।