मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने नौबतपुर जा रहे सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
सकलडीहा विधायक को गिरफ्तार करती पुलिस, फोटो: pnp |
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने नौबतपुर जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने लीलापुर रेलवे फाटक के पास से सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस गुरुवार की शाम से ही सपा कार्यकर्ताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ता सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में बुधवार को जनपद की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने के लिए चंदौली से जैसे ही हाईवे से कुच कर रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल लीलापुर रेलवे फाटक के पास से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बैठा दिया। गिरफ्तारी के दौरान विधायक प्रभु नारायणयादव ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही के कारण जनपद की समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखने नहीं दिया जा रहा है। जबकि जनपद की बदहाल सड़कों से होकर गुजरते तो खुद ब खुद पिछड़े जनपद की पोल खुल जाती।
वैसे भी भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक झूठे वादे व शिलान्यास का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री तक अपनी गरिमा तार-तार कर रहे हैं। गिरफ्तारी की जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन के बाहर जमावड़ा लगाकर विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि देर शाम तक कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव,सछास के जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव, रामाधार जोसेफ, सुजीत कनौजिया, सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल चौहान, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, प्रिंस मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।