कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची चंदौली, मिले समर्थन से घबराए विपक्षी दल

कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची चंदौली, मिले समर्थन से घबराए विपक्षी दल

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा चन्दौली पहुंची। यात्रा में लोगों के बढ़ते समर्थन से विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है।
सांसद प्रमोद तिवारी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान, फोटो: pnp

चन्दौली के विकास पुरुष कहे जाने वाले पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दी गई श्रद्धांजलि

सकलडीहा, चन्दौली। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा आज चन्दौली पहुंची। इस यात्रा में लोगों के बढ़ते समर्थन से विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है। अब कांग्रेस एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आ रही है।

इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय राय, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक भगवती चौधरी पूर्व विधायक नफीस अहमद के द्वारा देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में चंदौली जिले में जगह-जगह प्रमुख बाजारों से प्रतिज्ञा यात्रा रैली गुजरती गई। विशेष कर चन्दौली जनपद के टांडा, मारूफपुर, रामगढ़, चहनियां, सकलडीहा में पैदल यात्रा निकाली गई फिर नई बाजार से होते हुए चंदौली मुख्यालय पहुंच गई। वहां पहुंचते ही चन्दौली के विकास पुरुष कहे जाने वाले पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी गई।



इस प्रतिज्ञा रैली के दौरान प्राथमिकता के साथ बेरोजगारी दूर करना, महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दिलाने का भरोसा दिलाया गया। प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने किसानों को फ्री बिजली, पानी देने की घोषणा किया। उनके साथ हो रहे अत्याचार के प्रति आक्रोश जताया। और कहा कि यूपी में सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं को दूर करना मेरा मुख्य एजेंडा है।


इस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, नंदन राय, राजेश यादव, अखिलेश, बीपी, जय हिंद, रियाज, संजय, डॉक्टर इम्तियाज अहमद, धनंजय सिंह, संतोष सिंह, विपिन तिवारी, गुलाब राम, गुलाब गोंड़, रमेश राम, कृष्णा सेठ, डब्लू अली इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल है