AIPF राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय को शुक्रवार को मॉर्निंग में ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया।
|
● लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय मंत्री के पुतला दहन का एलान
● जन आंदोलन से डरी सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या
चकिया, चन्दौली। किसानों के आंदोलन को तेज करने और लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए हमले के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करो सहित दमन,अपराध, भ्रष्टाचार के प्रतीक अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के पुतला फूंकने की घोषणा पर आईपीएफ राज्य कार्य समिति के सदस्य अजय राय को अपने हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
श्री राय ने हाउस आरेस्ट पर कहा कि जन आंदोलन से डरी हुई हैं, इसलिए यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। जबकि किसानों का इतिहास संघर्षों व कुर्बानियों का रहा हैं। आजादी के आंदोलन में किसान ही बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए थे।
लखीमपुर खीरी की घटना ने भाजपा के अपराधीयुक्त चेहरे को सामने ला दिया हैं। अपराध मुक्त योगी सरकार की कलई खुल गई है। भाजपा एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गृह राज्य मंत्री बनाकर देश और प्रदेश में कौन बेहतर संदेश देना चाहती हैं। सुप्रीम कोर्ट तक ने माना है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के रहते किसानों का नरसंहार करने वाले लोगों की निष्पक्ष जाँच नहीं हो सकती है।
निष्पक्ष जाँच के लिए हिस्ट्रीशीटर अपराधी अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाना चाहिए और उनको भी गिरफ्तार कर पूछताछ होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने ही किसानों को ठीक करने की चेतावनी भरी सभा में दी थी।
उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार किसानों के आंदोलन व नये तरह जन आंदोलन से कुछ ज्यादा है, इसलिए दमन करने के लिए पुलिस का सहारा ले रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले धारा 144 के तहत 107/116 की नोटिस दिया गया था।
चेतावनी दी गई कि आप कोई भी कार्रवाई करेंगे, जिससे धारा 144 का उल्लंघन किए तो आप पर कार्रवाई होगा वहीं सत्ता पक्ष को पूरी तरह से हर कार्रवाई करने की छूट हैं। उनके लिए धारा 144 लगने का काई मतलब नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा के नेता राम अचल यादव, किसान महासभा के नेता अनिल पासवान सहित कई जन आंदोलन के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया हैं। लेकिन किसान आंदोलन की लहर अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी फैल रहा हैं। किसानों व गरीबों मजदूरों की आवाज प्रशासन द्वारा दबाया जा रहा है लेकिन तब भी किसान आंदोलन के दमन के खिलाफ विरोध जारी रहने की घोषण की है।