एसजेवीएन के अधिकारियों से मिला शिष्टमंडल, मजदूरों के रोजगार पर हुई चर्चा

एसजेवीएन के अधिकारियों से मिला शिष्टमंडल, मजदूरों के रोजगार पर हुई चर्चा

चौसा में निर्माणाधीन पॉवर प्लांट के निर्माण में मजदूरों की भगीदारी को ले जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष व प्रभावित किसान मजदूर यूनियन ने वार्ता की।

मजदूरों की भागीदारी को वार्ता, फोटो-pnp

चौसा (बक्सर)। चौसा में निर्माणाधीन पॉवर प्लांट के निर्माण में क्षेत्रीय मजदूरों की भगीदारी को ले जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष व प्रभावित किसान मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से एसजेवीएन के सीईओ से भेंट कर स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने का निवेदन किया। जिसे अधिकारी द्वारा इस पर अमल करने का आश्वाशन दिया गया।

बताया गया कि निर्माण कार्य कार्य रहे एलएनटी के अधिकारियों से क्षेत्र के एक शिष्टमंडल ने सम्पर्क कर विभिन्न समस्याओं पर वार्ता करने का कार्य किया। जिसमें जदयू व प्रभावित किसान मजदूर युनियन के लोग शामिल थे। बताया गया कि इस क्षेत्र में इतनी बड़ी परियोजना लगने के बाद भी यहां के मज़दूरों की स्थिति भुखमरी के कगार पर है। लेकिन जब ये रोजगार के लिए जाते है तो इनसे एलपीसी की मांग की जाती है। जबकि ये गैर रैयती किसान मजदूर है। भूमि अधिग्रहण के साथ ही ये बेरोजगार हो रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है। इस पर कम्पनी के सी ईओ द्वारा इसपर अमल करते हुए स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रभावित किसान मजदूर यूनियन के संयोजक अशोक तिवारी,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश चौहान,महासचिव निर्मल कुशवाहा अनिल कुमार चौबे ,जय प्रकाश शर्मा, विनोद यादव शामिल थे।