जनपद के ब्रह्मपुर के गहौना पैक्स अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रभुदत्त ओझा के बेटे विपिन बिहारी ओझा की प्रेम प्रसंग में नृशंस तरीके से हत्या की गई थी।
![]() |
घटना की पूरी कहानी बताते पुलिस अधिकारी, फोटो-,pnp |
● तीन दिन बाद धर्मावती नदी के किनारे से बरामद हुई लाश, दो गिरफ्तार
बक्सर। जनपद के ब्रह्मपुर के गहौना पैक्स अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रभुदत्त ओझा के बेटे विपिन बिहारी ओझा की प्रेम प्रसंग में नृशंस तरीके से हत्या की गई थी।
बीते शनिवार की रात अपने घर से गायब ओझा के पुत्र का शव आज तीन दिन बाद ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के हीरपुर गांव के पास धर्मावती नदी के किनारे से बरामद किया गया। घटना के बाद बक्सर पुलिस ने घटना में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मुख्य आरोपित महिला का पति समेत तीन लोग भागने में सफल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपित हीरापुर के रहने वाले अजय कुमार चौबे और विजय कुमार चौबे बताया जाता है।
एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बीते शनिवार की रात करीब 8 बजे उनका पुत्र विपिन बिहारी ओझा (30 वर्ष) अपने दोस्त की बाइक लेकर यह कहते हुए बाहर निकला कि वह अपने पापा को लेने जा रहा है, लेकिन देर रात गए भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को डर लगने लगा।
प्रभुदत्त ओझा ने अगले दिन, रविवार को ब्रह्मपुर थाने में अपने पुत्र के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी, अभी पुलिस विपिन बिहारी ओझा को ढूंढ ही रही थी कि सोमवार की रात डुमराव एसडीपीओ श्रीराज को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में घटना में शामिल एक आरोपी अजय चौबे छिपा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने नौबतपुर गांव में छापेमारी कर अजय कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच मंगलवार की सुबह हीरपुर गांव के पास धर्मावती नदी के किनारे से उसका शव बरामद किया गया। ओझा का शव प्लास्टिक में बंधा हुआ था। मारने वालों ने विपिन बिहारी का सिर बुरी तरह से कूंच दिया था। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले सीधे सदर अस्पताल पहुंच गई।
जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस ने बताया कि उसकी बहन का संबंध बिपिन बिहारी ओझा के साथ था। ये दोनों की शादी हो जाने के बाद भी अक्सर मिला करते थे। कई बार दोनों को समझाया गया, लेकिन दोनों के नहीं मानने की वजह से यह स्थिति बनी है। इसी बीच मृतक की प्रेमिका का पति रवि मिश्रा डिफेंस की नौकरी से छुट्टी लेकर आया था और इसकी जानकारी उसे मिली।
इसके बाद प्रेमिका रवि मिश्रा, उसका पिता कन्हैया चौबे, महिला के दो भाई अजय चौबे और विजय चौबे ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। जहां प्रेमिका ने 2 अक्टूबर की रात फोन कर उसे बुलाया, जहां सभी ने मिलकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को धर्मावती नदी किनारे फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी भागने में सफल रहे. वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित अजीत चौबे भाई विजय चौबे को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद से महिला, उसका पति रवि मिश्रा और महिला के पिता कन्हैया मिश्रा तीनों भागने में सफल है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।