शरद पूर्णिमा के मौके पर हुई दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

शरद पूर्णिमा के मौके पर हुई दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

भदौला पंचायत के खनेठी गांव में शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। 

प्राण प्रतिष्ठा में पूजा पाठ करते हुए, फोटो: pnp

कुदरा, कैमूर। भदौला पंचायत के खनेठी गांव में बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। 

दुर्गा माता मंदिर का निर्माण निलेश सिंह पिता स्वर्गीय बब्बन सिंह के कर कमलों से अनुष्ठान उपरांत संपन्न हुआ। निलेश सिंह ने कहा कि हमारे बड़े पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जी और पिता स्वर्गीय बबन सिंह का विचार था कि हमारे गांव में श्री दुर्गा माता का एक भव्य मंदिर हो। 

जिसे की बड़े पिताजी और पिताजी के परलोक सिधारने के बावजूद भी हमारा विचार हुआ कि उनकी मनोकामना सिद्ध होगी।

दुर्गा माता का भव्य मंदिर, फ़ोटो-pnp

इस भव्य मंदिर को बनाने में लगभग 40 लाख तक का खर्च लग चुका है। जिसे की अपने पूर्ण समय देते हुए भी निलेश सिंह के द्वारा खर्च कर निर्माण कराया  गया है। 

शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया और साथ ही हजारों की संख्या में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।