कैमूर: भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी कर रहे मनमानी, पूर्व वार्ड सदस्य ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

कैमूर: भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी कर रहे मनमानी, पूर्व वार्ड सदस्य ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

डिहरा पंचायत के बारे गांव निवासी सह वार्ड क्रमांक चार के पूर्व वार्ड जनप्रतिनिधि रीता देवी मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत कराए गए कार्यों के भुगतान को लेकर गुहार लगाई है। 

कुमार चन्द्र भूषण तिवारी, भभुआ, कैमूर। जनपद के डिहरा पंचायत के बारे गांव निवासी सह वार्ड क्रमांक चार के पूर्व वार्ड जनप्रतिनिधि रीता देवी पति जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत कराए गए कार्यों के भुगतान को लेकर गुहार लगाई गई है। 

मुख्यमंत्री को भेज गया प्रार्थना पत्र, फ़ोटो-pnp

बता दें कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत संख्या-1-2019-20 योजना का नाम ग्राम बारे वार्ड 4 में मुन्ना धोबी के घर से अजमेरी साह के घर होते हुए मेन गली से गौतम पांडे एवं मेन गली व स्कूल के चारों तरफ से हरिद्वार गोंड के मिट्टी एवं परती जमीन तक नाली गली निर्माण कार्य के योजना का मूल अभिलेख एवं प्राक्कलन प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ द्वारा गायब किए जाने से परेशान होने की वजह से उक्त संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 18 अगस्त 2021 दिन  मिलकर न्याय का गुहार लगाया गया।

अधिकारी आदेश प्रतिलिपि, फोटो-pnp

इस मामले में वार्ड सदस्या रीता देवी का कहना है कि पंचायत के मुखिया कंचन देवी,पंचायत सचिव, प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ व अन्य पर पंचायत के कार्यों में अनियमितता का शिकायत उच्च न्यायालय पटना में परिवाद दाखिल किया गया था। जिसका की केस संख्या सी डब्ल्यू जे सी 8849-2019 है। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला पदाधिकारी कैमूर द्वारा जांच कराया गया था। जिसमें की मुखिया पंचायत सचिव एवं अन्य पर आरोप सही पाया गया व गमन का आरोप सिद्ध हुआ। जिससे कि विचलित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा योजना संख्या 1- 2019 -20 के कार्यों का मूल अभिलेख एवं प्राक्कलन गायब कर दिया गया है। 

आरोप है कि जिसके संदर्भ में 13.03.2020 से लगातार आवेदन पंचायत के मुखिया प्रखंड विकास पदाधिकारी डीपीआर, डीडीसी, जिला पदाधिकारी कैमूर प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग पटना को दिया जा चुका है। पर कहीं से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिला पदाधिकारी कैमूर द्वारा स्वतः दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जिसमें की भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआँ एवं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण क्षेत्र अभियंत्रण संगठन भभुआँ के द्वारा जांच किया गया, और कार्य सही पाया गया।


 सूचना के अधिकार के तहत 14.6.2001 को जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति से योजना संख्या1-2019-20के राशि के संदर्भ में उक्त जानकारी मांगा गया। पर विभाग द्वारा इसकी कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गई। रीता देवी का कहना है कि मूल प्राक्कलन राशि 1421375 रुपए है जिसमें की प्रथम किस्त 8 लाख 52 हजार निकासी हुआ है,पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा योजना का मूल अभिलेख एवं प्राक्कलन गायब किया जा चुका है व मापी पुस्तिका दर्ज नहीं किया गया है।जिसके वजह से अभी तक कार्य का राशि प्राप्त नहीं हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है उचित निर्णय दिया जाएगा।