कैमूर की बेटी सीमा चौधरी महिलाओं के सम्मान में "जागो रे" मुहिम को ले सदस्यों के साथ सड़क पर उतरीं

कैमूर की बेटी सीमा चौधरी महिलाओं के सम्मान में "जागो रे" मुहिम को ले सदस्यों के साथ सड़क पर उतरीं

युवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रविवार को सिटी स्टेशन वाराणसी में महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार 'जागो रे' मुहिम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।



कुदरा। कैमूर जिला के कर्मनाशा की रहने वाली युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सीमा चौधरी के साथ ही युवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रविवार को सिटी स्टेशन वाराणसी में महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार 'जागो रे' मुहिम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।जगह-जगह सदस्य मुहिम के तहत हाथ जोड़ते हुए लोगों से अपील किए कि महिलाओं के सम्मान के लिए उनकी सुरक्षा के लिए अब जरूरी है कि आप लोग जागरूक हो। क्योंकि जब तक समाज में जागरूकता नहीं आएगी तब तक महिलाओं के साथ इसी तरह से अभद्र व्यवहार होते ही रहेंगे।

जागो रे अभियान पर निकले लोग, फोटो-pnp

जागो रे मुहिम के तहत मिर्जापुर, वाराणसी, पटना, कैमूर, चंदौली जगह- जगह लगातार जागरूकता चलाई जा रही है। सीमा चौधरी ने बताया अन्य संस्थाओं का सहयोग भी मिल रहा है   अब लोग समझ रहे हैं कि चुप रहना समस्या का समाधान नहीं है। जरूरी है कि इसके लिए आवाज उठाएं और एकजुट होकर इस गंभीर समस्या पर लोगों को जागरूक करें। रोड पर उतरे और गलियों में जाएं। चौराहों पर खड़े हों। हाथ जोड़ते हुए लोगों से अपील करें कि  महिला सुरक्षा और सम्मान हमारा प्रथम दायित्व है। 


आप किसी भी प्रकार का महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। सीमा चौधरी ने बताया जागो रे मुहिम के तहत हम लोग लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हम रुकेंगे नहीं हम थकेंगे नहीं  लगातार लोगों को जागरूक करते रहेंगे और अपील करते रहेंगे। आप लोगों से अनुरोध है कि अपने स्तर पर इस मुहिम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। 

इस मुहिम में चंचल कुमार तिवारी, रविंद्र मिश्र, राम प्रकाश जायसवाल, सोनू कुमार गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, मनीष श्रीवास्तव इत्यादि द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है।