धर्मावती नदी में मिली अज्ञात महिला का शव, गांव में सनसनी

धर्मावती नदी में मिली अज्ञात महिला का शव, गांव में सनसनी

राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव के धर्मावती नदी में एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। 

नदी में तैरता हुआ शव, फोटो-pnp

बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव के पास कृषि फीडर के समीप धर्मावती नदी में शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। 

शव मिलने की चर्चा होते ही गांव में सनसनी फैल गई। जो जहां था वहीं से दौड़े हुए नदी की तरफ चल पड़ा। कुछ ही देर में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इस भीड़ में गांव का चौकीदार भी पहुंचा था। जिसके द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर कब्जे में ले पहचान कराने की कोशिश की गई। शव की पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी में कहीं से महिला का शव बहता हुआ आ रहा था। किसी ने देखा तो गांव में हो-हल्ला मचना शुरू हो गया। इसकी जानकारी मिलते गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण नदी की ओर दौड़ लगा दिए। शव की पहचान की कोशिश की। लेकिन, शव की पहचान नहीं हो पाई। 

चौकीदार की सूचना पर नदी तट पर पहुंचे थाना अध्यक्ष युसूफ अंसारी ग्रामीणों की मदद से नाव के सहारे बहते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला के बदन पर लाल रंग की नाइटी था, व उसके हाथ मे इन्जेक्शन वाली निडिल लगी हुई थी। जिससे वह बीमारी से ग्रसित होना प्रतीत होता है। फिर भी किस कारण से महिला का शव उसी हालत में नदी में पहुंचा, लोगों में चर्चा का विषय है।

इस तरह थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि महिला की हत्या की गई है या अचानक मौत हुई है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है कि आखिर यह महिला कहां की है ? और, किस प्रकार इस अवस्था में वह नदी पहुंची। आस-पास के गांव में भी इस बात की चर्चा है। लेकिन, अभी तक किसी ने शव का पहचान नहीं किया है। थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।