ग्राम प्रधान व अधिकारियों की पहल से वर्षों पूर्व से चला आ रहा चकमार्ग का विवाद सुलझा

ग्राम प्रधान व अधिकारियों की पहल से वर्षों पूर्व से चला आ रहा चकमार्ग का विवाद सुलझा

 सेवड़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व गांव के एक व्यक्ति के बीच 20 से 25 साल से रास्ते का विवाद को सुलझा गया।

विवाद सुलझा-रास्ते पर मिट्टी फेंकते मजदूर, फोटो-pnp.

चहनियां, चन्दौली।  ग्राम सभा सेवड़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व गांव के एक व्यक्ति के बीच लगभग 20 से 25 साल से रास्ते की समस्या को लेकर गांव  चला आ रहा विवाद को ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार यादव उर्फ रिंकू सिंह के प्रयास से जिले के सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में सुलझ गया, जिसकी काफी सराहना हो रही है और ग्रामीण भी खुश हैं। इसी के साथ यह रास्ता भी बनना शुरू हो गया है। इस रास्ते पर मिट्टी फेंकी जा रही है।

 ग्राम सभा सेवड़ी में मौजूद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में एक निजी विद्यालय के प्रबन्धक के बीच रास्ता को लेकर लगभग बीस वर्षों से विवाद चल रहा था।

 जिससे छात्र- छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के लोगों के मांग पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से उक्त विवाद का हल  काफी प्रयास करने के बाद भी कभी निकल नहीं हो पाता था लेकिन उत्तर प्रदेश शासन एवं चंदौली जनपद के जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सकलडीहा अजय मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष बलुआ मिथिलेश तिवारी के सहयोग से आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय का रास्ता मनरेगा के तहत फेंकने का कार्य किया जा रहा है, जो बड़े ही प्रयास एवं बातचीत और शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखते हुए कार्य हो रहा है।

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगभग  200 से 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और जिसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विद्यालयों पर कायाकल्प हेतु किसी भी तरह के विवाद को प्रयास करके कार्य हो रहा है। बताते हैं कि यह कार्य ग्राम सभा एवं ब्लाक का सबसे बड़ा विवादित काम था लेकिन ग्रामीण, ग्राम प्रधान एवं शासन के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। 

इस अवसर पर पर खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी  आनंद एवं मनरेगा अधिकारी राजन सिंह एवं तकनीकी सहायक दीना के सहयोग से कार्य को नया रूप दिया जा रहा है। 

इसी शुभकामना के साथ आपका सेवक जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान श्री आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह  ग्राम सभा सेवड़ी हुदहुदीपुर गिरजा के मडई विकासखंड चहानिया चंदौली