तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे चरण की तैयारी शुरू

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे चरण की तैयारी शुरू

 धर्म एवं संस्कृति संरक्षा-सुरक्षा प्रकल्प द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे चरण की तैयारी शुरू



संस्थापक/ सूत्रधार/ मुख्य संरक्षक पंडित लक्ष्मण बालयोगी के अनुसार 25 नवम्बर 2021 तक 64 सदस्यीय प्रशासकीय मंडल गठन करने का निर्णय 


लखनऊ/नई दिल्ली। विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ तथा विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ के द्वारा स्थापित धर्म एवं संस्कृति संरक्षा-सुरक्षा प्रकल्प द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 09 अगस्त 2021 से शुरू हुआ अगस्त क्रांति 2021 : हिंदू महापंचायत धीरे-धीरे सफल होते हुए  तीसरे चरण में तेज होता जा रहा है। 


इस अभियान के अंतर्गत अगस्त क्रांति 2021: हिंदू महापंचायत को सुदृढ़ करने के लिए संस्थापक/ सूत्रधार/ मुख्य संरक्षक पंडित लक्ष्मण बालयोगी ने बताया कि 25 नवम्बर 2021 तक 64 सदस्यीय प्रशासकीय मंडल गठन करने का निर्णय लिया गया है । इसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने हेतु 26 नवंबर 2021 को अगस्त क्रांति 2021 : हिंदू महापंचायत के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक राष्ट्रवादी एवं धर्मवादी योद्धा सांगठनिक मापदंडों के अनुरुप अगस्त क्रांति 2021: हिंदू महापंचायत  के प्रशासकीय मंडल में सम्मिलित होने के लिए 16 नवम्बर 2021 तक उनका प्रार्थना पत्र आयोजित है। इस संबंध में पंडित लक्ष्मण बालयोगी संस्थापक/ सूत्रधार/ मुख्य संरक्षक अगस्त क्रांति 2021: हिंदू महापंचायत के मोबाइल नम्बर- 7379  पर सम्पर्क किया जा सकता है।