कम्पोजिट विद्यालय दुलहीपुर में धनतेरस के अवसर पर गंगा महोत्सव का आयोजन

कम्पोजिट विद्यालय दुलहीपुर में धनतेरस के अवसर पर गंगा महोत्सव का आयोजन

 नियामताबाद ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय दुलहीपुर में धनतेरस के अवसर पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया।

प्रकाश पर्व दीपोत्सव रंगोली के बीच, फोटो-pnp

डीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय दुलहीपुर में धनतेरस के अवसर पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया।

दीपोत्सव मनाते हुए, फोटो-pnp

इस मौके पर कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई, जिसकी काफी सराहना की गई। गंगा महोत्सव के मौके पर कला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

मनमोहक रंगोली, फोटो-pnp

बच्चों को रंगोली बनाने में सहायक अध्यापिकाओं ने काफी काफी मदद की। धनतेरस पर बच्चों ने दीप उत्सव मनाया। ये सारे कार्यक्रम एक मनमोहक झांकी से जरा भी कम नहीं थे। ऐसे लग रहे थे जैसे जमीन पर तारे उतर आए हों।


विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूनम सिंह, लाली कुमारी, नयन ज्योति सिंह, सोनी सिंह, शिवानी, शशिगुप्ता, ममता गुप्ता, शिखा गौड़, गंगाधरी देवी आदि मौजूद थी।