जिला जज संपूर्णानंद तिवारी की अध्यक्षता में अशोक कुमार पांडे के निधन पर सभी ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी|
शोक सभा में शामिल अधिवक्ता व अन्य गणमान्य लोग, फोटो-pnp |
भभुआ, कैमूर। जाने-माने अधिवक्ता अशोक कुमार पांडे प्रथम की मृत्यु होने पर जिला जज संपूर्णानंद तिवारी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
दूसरी तरफ बार एसोसिएशन के द्वारा संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं महासचिव ओमप्रकाश के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन हुआ।
संघ के संयुक्त सचिव मंटू पांडे ने प्रेस को बताया कि अशोक कुमार पांडे प्रथम 26 मई 1987 से न्यायालय में वकालत कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब होने से 21 नवंबर को इलाज के क्रम में मौत हो गया।
इस शोक सभा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम काजल झाम्ब, संयुक्त सचिव मंटू पांडे, शिव शंकर अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, नेसार अंसारी, अंजनी कुमार पांडे , लक्ष्मीकांत तिवारी, मंगलेश्वर सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश कुमार, सदानंद पांडे, सरोज कुमार, रामदुलार सिंह, नरेंद्र सिंह, राधा कृष्ण प्रसाद ,मनीष ओझा, अरविंद सिंह, शशि कुमार, चंद भूषण त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पांडे, श्याम बिहारी प्रसाद सहित कई गणमान्य अधिवक्ताओं ने शोक सभा में कहा कि अशोक कुमार पांडे प्रथम जनता के न्याय के लिए लगातार न्याय प्रक्रिया से जुड़कर न्याय दिलाने की कार्य करते थे।
शोक सभा में अशोक कुमार पांडे के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बता दें कि अशोक कुमार पांडे के दो पुत्र व पत्नी को छोड़ कर चले गए।