कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही कृषि और किसानों पर बढ़ते हमले व समाधान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कामरेड बच्चन सिंह की पुण्यतिथि पर द दी गई श्रद्धांजलि , फोटो-pnp |
चकिया, चन्दौली। कामरेड बच्चन सिंह की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा गांधी पार्क में गोष्ठी आयोजित की गई।
इस मौके पर कृषि और किसानों पर बढ़ते हमले और समाधान पर चर्चा करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व किसान सभा के जिला अध्यक्ष परमानन्द कुशवाहा ने कहा कि देश के सबसे बड़ा सेक्टर खेती को तबाह करने के लिए मोदी सरकार ने कोरपोरेट घरानों के हित के लिए किसान विरोधी तीनों काले कानून संसद में पास कराया था।
इस कानून के कारण कोरपोरेट घरानों को खेती में प्रवेश करने की छूट मिल जाती तो मंडियां समाप्त होना तय रहा। उन्हें भंडारण करने की छूट मिलती और साथ ही जन वितरण भी समाप्त हो जाने की सम्भावना थी।
जिससे करोड़ों लोगों के समक्ष खाद्य संकट बाद जाता, इसलिए किसान व मजदूर विरोधी काले कानून का विरोध कर और सभी किसान संघठन को आगे करके लड़ाई को जीता गया। अंततः मोदी सरकार को मजबूर कर दिया गया ताकि वह किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने के लिए मजबूर हो सके।
वहीं आईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने कहा कि किसानों मजदूरों के हित में चलने वाले आंदोलन के साथ खड़ा होकर ही कामरेड बच्चन सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रंद्धाजलि दी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि आज इस दौर में भाजपा के फांसीवादी नीतियों के खिलाफ व्यापक गोलबंदी करनी होगी।
कम्युनिस्ट आंदोलन से लम्बे समय से जुड़ी जनवादी महिला समिति अध्यक्ष लालमणि विश्वकर्मा ने कहा कि 181 वूमेन हेल्पलाइन के पुनर्जीवन के बिना मिशन शक्ति नाटक है।
आरोप लगाया कि योगी सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देने में असफल हैं। एक तरफ़ तो यह सरकार मिशन शक्ति के नाम पर प्रचार में करोड़ों खर्च कर रहीं हैं वहीं 181 वूमेन हेल्पलाइन को खत्म कर रहीं है।
भाकपा के जिला सचिव शुकदेव मिश्रा ने किसान विरोधी काले कानून में क्या था उस पर विस्तार से बातें रखीं। बिजली बिल 2020 वापस करने की मांग भी उठाया तथा किसानों के सभी मांगों को पूरा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का राष्ट्रवाद देश के लिए घातक है। इससे देश में साम्प्रदायिक माहौल बना रहा है। इसलिए देश-प्रदेश की सत्ता से बीजेपी को हटाना जरुरी हो गया है।
विचार गोष्ठी में किसान नेता लालचंद यादव, मजदूर नेता राम प्यारे, गीता राय, रामदुलारे वनवासी, समाज सेवी विनोद शर्मा, रामचंद्र जायसवाल,भाकपा के शिवपुर राम, गुलाब चौहान,अमीन साहब ने माल्यार्पण किया !
सभी ने कामरेड बच्चन सिंह के तैल चित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी रामनिवास पाण्डेय व संचालन किसान नेता लालचंद यादव ने किया।