राजपुर का देवढिया सूर्य मंदिर ऐतिहासिक साथ पौराणिक मंदिर है, जहा प्रतिवर्ष आस्था के पर्व छठ पर होती दूर-दराज के पहुंचते है लोग|
ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, फोटो:pnp |
बक्सर। जनपद के राजपुर प्रखंड अंतर्गत देवढ़ीया स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर जिले का इकलौता सूर्य मंदिर है। जहा प्रतिवर्ष लोग आस्था का महापर्व छठ पर दूर-दराज के लोग पूजा-अर्चना को पहुंचते है।
यह मंदिर पौराणिक मंदिर है। जो आज जिर्णोदार की बांट ढूंढता है। इस मंदिर की विशेषता एक और है। जहां सात कुंए का पोखर भी प्राचीन है।
जीर्णोद्धार की जानकारी देते हुए राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, फोटो-pnp |
रविवार को इसकी विशेषता को देखते हुए मंदिर एवं तालाब के निरीक्षण के लिए राजपुर विधायक विश्वनाथ राम पहुंचे। यहां पहले से मौजूद गांव के ग्रामीण श्री भगवान गुप्ता, सुरेंद्रनाथ तिवारी, शिव नारायण तिवारी, जयराम सेठ ,रामेश्वर सिंह के अलावा अन्य ग्रामीणों ने कहा कि हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यह अति प्राचीन काल का है। जहां आज भी लोग सैकड़ों की तादाद में छठ पूजा करने के लिए आते हैं। जिसका जीर्णोद्धार करना जरूरी है।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि इतिहास से ही हमारी पहचान है। यह ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल है। जिसको ध्यान में रखते हुए हम भरपूर प्रयास करेंगे कि अगले वर्ष तक इसका जीर्णोद्धार हो जाए। इनके साथ मौजूद मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मंदिर को पर्यटन स्थल दर्जा दिलाने एवं पहचान दिलाने में ग्रामीणों के सहयोग से इसका विकास करेंगे। इस मौके पर पूर्व उप प्रमुख अजय साह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।