UP: फर्रूखाबाद के जिला जेल में कैदियों का बवाल, 30 पुलिस कर्मी घायल

UP: फर्रूखाबाद के जिला जेल में कैदियों का बवाल, 30 पुलिस कर्मी घायल

फर्रुखाबाद के जिला जेल फतेहगढ़ में कैदियों ने बवाल किया। डीएम-एसपी मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली| 

जिला जेल फतेहगढ़, फोटो-pnp

लखनऊ। यूपी के फर्रुखाबाद के जिला जेल  फतेहगढ़ में कैदियों ने बवाल मचाया, जिनमें 30 सिपाही घायल हो गए। डीएम-एसपी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह बवाल एक कैदी की शनिवार को डेंगू से मौत के बाद हुआ। आज रविवार को सुबह ही कैदियों द्वारा जेल को हाईजैक किए जाने की खबर लगी। मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने स्थिति को संभाल ली।

 शुरुआती दौर में इस बवाल के पीछे जेलर द्वारा गोली चलाने के आरोप लगाये जा रहे थे। मगर बाद में प्रशासन ने इस तरह की किसी घटना से इंकार कर दिया। कैदियों के बवाल के दौरान इन घटना में जेलर व उप - जेलर पर भी हमले का मामला सामने आया।

 साथ ही पहले इस घटना में तीन कैदी व एक सिपाही के घायल होने की खबर आयी थी। मगर ऐसा नहीं था। बाद में एसपी ने कहा है कि कैदियों के हमले में 30 सिपाही घायल हुए हैं।

यूपी के फर्रुखाबाद के जिला जेल फतेहगढ़ में कैदियों द्वारा बवाल मचाने की खबर से जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर डीएम-एसपी पहुंच कर स्थिति संभाल ली है। आरोप है कि कैदियों ने उस समय बवाल मचाना शुरू कर दिया, जब शनिवार को डेंगू से एक कैदी की मरने की खबर सामने आई। 

कैदी संदीप यादव की मौत सैफई में इलाज के दौरान हुई थी, वह डेंगू से पीड़ित था। मौत की सूचना के बाद कैदी भड़क गए और बवाल मचाना शुरू कर दिए। जेलर व उप जेलर से कैदियों ने हाथापाई भी की, पत्थरबाजी की घटना घटी। कई बैरकों में बवाल किए। आगजनी की भी शिकायत मिली।

 आरोप है कि जेल अधीक्षक ने कैदियों पर गोली चलाई, जिनमें तीन कैदी और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली थी। हालांकि बाद में प्रशासन ने किसी तरह की फायरिंग से इंकार कर दिया है। 

मौके पर डीएम और एसपी समेत भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई है। 

DG Jail आनंद कुमार बोले- हालात काबू में 

डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा कि फतेहगढ़ जेल में हो रहे बवाल काबू में है। एक कैदी की डेंगू से मौत के बाद कैदी लामबन्द होकर बवाल मचाना शुरू किया था। जेल अधिकारियों से भी हाथापाई की गई है। यहां कोई फायरिंग नहीं हुई है।

SP अशोक मीणा ने कहा, कैदियों के पथराव में 30 सिपाही घायल

फर्रुखाबाद में एसपी अशोक मीणा ने कहा कि जिला जेल में कैदियों के पथराव से 30 सिपाही घायल हो गए हैं। कैदियों ने सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। कैदियों ने कई बैरकों में बवाल किया है। उन्होंने इससे इनकार किया कि कैदियों के ऊपर लाठीचार्ज हुआ है या कोई गोली चलाई गई है।