Chandra Grahan 2021: सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा आज, पढ़े 10 महत्वपूर्ण बातें

Chandra Grahan 2021: सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा आज, पढ़े 10 महत्वपूर्ण बातें

शुक्रवार 19 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन को लगने वाले चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण जानकारियां |
सांकेतिक फोटो

आज शुक्रवार 19 नवंबर है यानी कार्तिक पूर्णिमा का दिन है। आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। इस ग्रहण के  दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्य शुभ कार्य करने की मनाही है। इस चंद्रग्रहण का सभी बारह राशियों पर प्रभाव भी पड़ेगा।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 जरूरी जानकारी: यहां पढ़ें-

पहला: यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा

19 नवंबर को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण का समय ज्यादा होने के कारण इसे सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है।

दूसरा: किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- 

दिलचस्प यह है कि साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। जहां वृषभ राशि में राहु का गोचर कर रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इससे वृषभ राशि के लोंगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

तीसरा. इस चंद्र ग्रहण का समय कितना होगा- 

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगा और शाम 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

चौथा. साल का आखिरी ग्रहण होगा चंद्र ग्रहण-

आज लगने वाला ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कहलायेगा। अगला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा।

पांचवां. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण शुभकारी-

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहलाता  है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व मन गया है।

छठवां. सूतक काल का मान्य नहीं:

आज 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा, ऐसे में सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण में ही सूतक काल को मान्य होता है।

सातवां. भारत में कहां दिखेगा यह ग्रहण-

 19 नवंबर को लग रहा यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

आठवां. विदेशों में कहां-कहां दिखेगा- 

19 नवंबर को चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया,ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।

नौवां. 2021 में कब-कब लगा चंद्र ग्रहण- 

 इस साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना था। 19 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके पहले मई में लगा था।

दसवां. चंद्र ग्रहण किस तरह लगता है- 

चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। !