तीन दिन से लापता विवाहिता महिला का कुएं से मिला शव, सनसनी

तीन दिन से लापता विवाहिता महिला का कुएं से मिला शव, सनसनी

 राजपुर के बारूपुर गांव के नजदीक एक पुराने कुएं से एक विवाहित महिला का शव देखे जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

कुएं से एक विवाहित महिला का शव,photo- PNP

पुलिस ने शव को निकलवा अंत: परीक्षण को भेजा, सास व पति को हिरासत में ले पूछताछ जारी

BUXAR:  राजपुर के बारूपुर गांव के नजदीक एक पुराने कुएं से एक विवाहित महिला का शव देखे जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद कुएं के पास लोगों की भीड़ लग गई।

 किसी ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कुएं से शव को निकलवाया। शव की पहचान होने के बाद, अंत: परीक्षण हेतु अनुमंडल अस्पताल भेजा और इस मामले को लेकर पुलिस, तहकीकात में जुट गई।
 मृतक महिला के पति व सास को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही ह

बताया जाता है कि गांव के ही श्रीराम साह की 21 वर्षीय पत्नी रीता देवी पिछले 11 दिसंबर से घर से गायब थी। जिसको लेकर खोजबीन की जा रही थी। जिसका कही अता-पता नहीं चल पाया। तब तक तीन दिन बाद गांव के ही नजदीक एक पुराने कुएं से एक महिला का शव देखा गया। इस बात की चर्चा होते ही गांव के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची भींड़ ने पहले तो नहीं पहचाना, कुछ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो इसकी पहचान रीता देवी के रूप में की गयी। 


ग्रामीणों की जुटी भीड़, फोटो-pnp

सहायक अवर निरीक्षक संजय विकास त्रिपाठी ने बताया कि मृतक महिला के पति श्रीराम साह व उसकी सास मीना देवी ने बताया कि यह पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। 11 दिसम्बर रात सबको खाना खिलाया,और देर रात बिना बताए घर का दरवाजा खोल कही निकल गई। घर से गायब होने की जानकारी सुबह हुई। वही उसका पति भी उस रात घर पर नही था, वह पीठारी गांव गया था।

 गांव के ग्रामीणों की मानें तो विगत 11 माह पूर्व लड़के ने इसके साथ प्रेम विवाह किया था। तब सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन, अचानक क्या हो गया की यह कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वही बताया जा रहा है कि विवाहिता भरखरा गांव अपने मामा श्रीभगवान साह के यहां रहती थी। यहीं से इसने बारूपुर गांव के रहने वाले श्री राम साह के साथ प्रेम विवाह शादी की थी। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गयी है। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर तलाश कर रही है। वही पति रामचन्द्र साह व सास मीना देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे। ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे।