हम पार्टी के महासचिव संतोष कुमार सुमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि शिक्षित बनो, संगठित हो और पार्टी को मजबूत करें|
सम्मेलन में कार्यकर्तागण, फोटो-Pnp |
कैमूर, भभुआ। भारतीय संविधान हमें हर मूलभूत सुविधाओं का अधिकार देता है। भारत के राष्ट्रपति का परिवार हो अथवा गांव के खेत-मजदूरों के परिवारों को एक वोट देने का अधिकार प्रदत्त है।
उक्त बातें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के महासचिव बिहार सरकार के लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों के हित के लिए कई प्रकार के जन कल्याणकारी योजना लागू किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है आज भी वैसे परिवार के लोग शिक्षा के अभाव में समाज के मुख्यधारा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सवर्ण जातियों के लिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को आरक्षण देने की मांग किया है।
उन्होंने कहा कि सभी लोग समाज के दबे कुचले, महादलित परिवार के उत्थान की बात करते हैं लेकिन हमारी पार्टी ने उन्हें मंच पर बोलने के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार तो प्रयास करती हैं लेकिन अनपढ़ गवार होने के कारण उनके योजनाओं को उनके तक लाभ नहीं पहुंच पाता है।
उन्होंने कहा कि जिस दिन बेजुबानों को जबान दे दिया जाएगा, वे अपना हक अधिकार को समझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गया के सिकंदराबाद से विधायक बनाने के लिए कार्य किया है, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनकी हैसियत नहीं थी किसी को कुछ खिला सकते थे।
उन्होंने कहा कि बिना संगठित हुए राष्ट्र निर्माण या समाज निर्माण अधूरा रह जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दो प्रकार के हैं। दलितों एवं महादलितों एवं अनुसूचित जाति जनजाति में इच्छा होती है कि अपनी बेटियों-बेटे को आईएएस, आईपीएस बना कर समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकूं।
उन्होंने कहा कि अपने को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूत करें तभी जाकर आपकी पहचान विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक रुप से यह परिवार संवाद हीनता के अभाव में सामाजिक समरसता में पिछड़ जाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित बनो संगठित हो और पार्टी को मजबूत करें।
सम्मेलन को कैमूर रोहतास प्रभारी सत्येंद्र राय,प्रदेश महासचिव साधना देवी रजक, सुभाष बाबा, सुभाष सिंह यादव, विनोद कुमार, सतेंदर कुमार यादव, राकेश कुमार रंजन, वीरेंद्र प्रसाद, रवि रंजन प्रसाद, रमेश सदा, रामकृपाल प्रसाद, विजय लाल भास्कर, रमेश कुमार भास्कर, दिनेश कुमार चौहान, संजय कुमार, जयप्रकाश सादा, जय प्रकाश सिंह, प्रकाश कुमार शर्मा, विजय केसरी, विजय मांझी, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
स्वागत गीत निशा आर्य ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिम्मत लाल हरिश्चंद्र एवं संचालन जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।