बीईओ ने विद्यालयों में निरीक्षण में लापरवाही पर लगाया फटकार

बीईओ ने विद्यालयों में निरीक्षण में लापरवाही पर लगाया फटकार

बरहनी बीईओ कन्हैया लाल ने आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खजरा विद्यालय पर लापरवाही पर सम्बंधित शिक्षक को फटकार लगाई।

कम्पोजिट विद्यालय धीना पर बच्चों को पढ़ाते बीईओ बरहनी कन्हैया लाल। फोटो-PNP


CHANDAULI, धीना, बरहनी बीईओ कन्हैया लाल ने गुरुवार को आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खजरा विद्यालय पर लापरवाही पर सम्बंधित शिक्षक को फटकार लगाई। वही अन्य विद्यालय में शैक्षिक माहौल में शिक्षण कार्य होने पर सराहना किया। विद्यालय निरीक्षण की सूचना पर शिक्षकों में खलबली मची रही।

गुरुवार को बीईओ बरहनी कन्हैयालाल ने कम्पोजिट विद्यालय खजरा का निरीक्षण किया।जिसमें शिक्षण कार्य में लापरवाही पर फटकार लगाया।वही दुबारा लापरवाही करने पर कार्यवाही करने का चेतावनी दिया। प्राथमिक विद्यालय सबल जलालपुर पर निरीक्षण में शैक्षिक माहौल में शिक्षकों द्वारा पठन पाठन कार्य करने पर सराहना किया।वही विद्यालय पर शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालनका निर्देश दिया

प्रधानाध्यापक ड़ा0 मनोज सिंह को विद्यालय में शैक्षिक वातावरण  प्रदान करने पर सराहना व्यक्त करते हुए सभी को सीख लेने का नसीहत दिया।कम्पोजिट विद्यालय धीना पर कक्षाओं में शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।मौके पर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े प्रश्नों को पूछकर शिक्षण कार्य की बारीकियों की जानकारी लिया।

वही बच्चों को जीरो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रतिदिन विद्यालय में आने का निर्देश दिया।विद्यालय में शैक्षिक माहौल पर प्रधानाध्यापक ड़ा0 संजय सिंह सराहना किया।सिरकलपुर विद्यालय पर निरीक्षण कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बीईओ द्वारा निरीक्षण की जानकारी पर शिक्षको में हड़कंप मचा रहा।

पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.