भाजपा ने राष्ट्र वीर सुहेलदेव का बढ़ाया गौरव: अनिल राजभर

भाजपा ने राष्ट्र वीर सुहेलदेव का बढ़ाया गौरव: अनिल राजभर

देश में पहली बार ऐसा हुआ जब राष्ट्रवीर सुहेलदेव को किसी सरकार ने इतना बड़ा सम्मान दिया है, वह भारतीय जनता पार्टी है। 



PURVANCHAL, जौनपुर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब  राष्ट्रवीर सुहेलदेव महाराज को किसी सरकार ने इतना बड़ा सम्मान दिया है, वह भारतीय जनता पार्टी। श्री राजभर यहां जनपद के खेतासराय क्षेत्र के पोरईखुर्द ग्राम में गुरुवार को देर शाम स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया और साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी हुआ। ट्रेन का नाम भी उनके नाम पर रखने के बाद अब एक बड़ा काम होने जा रहा है। वह है 165 करोड़ की लागत से सुहेलदेव के किले का निर्माण। ये सारी चीजें  भारतीय जनता पार्टी की देन है। इसके पहले अब तक किसी सरकार ने राजभर समाज के पूर्वजों के सम्मान में कुछ भी नहीं किया। राष्ट्रवीर की याद में उनकी स्मृतियों को संजोने का काम किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला हमला

 
योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा, सपा सरकार में सिर्फ घोटाले हुए। सपा सरकार में खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देकर उनका पेट भरने का काम कर रही है। उन्होंने राजभर के एक नेता का नाम लिए बिना चुटकी लेते हुए कहा कि 18 साल से पार्टी के नाम पर खुद का विकास करने में लगे हुए हैं। वहीं भाजपा है जो एक राजभर के बेटे को सम्मान देते हुए उसे राज्य सभा में भेजा है। यह काम सिर्फ मोदी और योगी जी ही कर सकते हैं। और कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता है।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गिरीश यादव ने विचार व्यक्त करते हुते कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। कार्यक्रम में उपेंद्र मिश्र, अशोक राजभर, नंदलाल राजभर, कृपा राजभर, धर्मेंद्र मिश्र, सतीश राजभर, अजित राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल Purvanchal News Print जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.